बिलासपुर
ब्रेकिंग। चाटीडीह बाजार शराब भट्ठी के पास मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश

बिलासपुर। शनिचरी चाटीडीह बाजार के पास के शराब भट्ठी के सामने एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पाई गई है।

लाश शराब दुकान के सामने पड़ी हुई थी जिसे देखकर कुछ लोगो को लग रहा था की यह शराब के नशे में गिरा पड़ा हुआ है लेकिन जब कुछ लोग उसको उठाने की कोशिश किए तो उस व्यक्ति में कोई हरकत नहीं पाया गया तो इसकी सूचना 112 को दिया गया । जब 112 मौके पर पहुंची तो व्यक्ति मरा हुआ पाया गया।

लाश लगभग 50 – 55 साल के पुरुष की देखने में लग रही है। जिसकी पहचान अभी नही हो पाई है। लाश मिलने के बाद सरकंडा पुलिस ने अपनी जांच प्रारंभ कर दी है।