Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

बिलासपुर प्रेस क्लब के चुनाव में आशीर्वाद पैनल की हुई ऐतिहासिक जीत, अध्यक्ष इरशाद, उपाध्यक्ष संजीव ,सचिव दिलीप व सह सचिव दिलीप जगवानी बने

बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब 2023 का चुनाव गुरुवार को प्रेस भवन में संपन्न हुआ जिसमे आशीर्वाद पैनल के सभी प्रत्याशियों ने एतिहासिक जीत दर्ज कराई।

चुनाव की प्रक्रिया ईदगाह चौक स्थित प्रेस भवन में 21सितंबर, गुरुवार, दोपहर 12 बजे से शुरू हुई जो देर शाम परिणाम आते तक चलता रहा।जिसके लिए दोपहर 12 बजे से ही प्रेस भवन में पत्रकारों का गहमा गहमी का माहौल देखा गया। जो कि देर शाम चुनाव परिणाम आते तक बना रहा। मतदाता दोपहर 12 बजे से शाम 05 बजे तक लंबी कतारों में लग कर अपने वोटो का प्रयोग करते रहे।

शाम को तेज बारिश ने कारण देर शाम 6 बजे तक मतदान चलता रहा। जिस कारण वोटो की गिनती व परिणाम आने में भी 8 बज गए।

प्रेस क्लब के इस चुनाव में कुल 447 मतदाताओं में से 377 लोगो ने मतदान किया। 04 पदो के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में थे।

परिणाम में सर्व प्रथम सह सचिव के लिए दिलीप जगवानी को 237 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंदी राजेंद्र सिंह को 130 वोट मिला। 107 वोटो से दिलीप जगवानी ने विजय हासिल किए। वही 09 वोट रिजेक्ट हुए । उपाध्यक्ष पद पर संजीव पांडेय 279 मत मिले। रमन किरण को मात्र 88 मत प्राप्त हुआ। संजीव पांडे 191 मत से जीते। 10 वोट रिजेक्ट हुए । सचिव पद हेतु दिलीप यादव को मिले 236 वोट मिले वही संदीप करिहार को मिले 120 वोट, शैलेंद्र पाठक को मात्र 22 वोट से ही संतोष करना पड़ा। सचिव पद हेतु 7 वोट निरस्त रहा। दिलीप यादव 94 मत से जीते। अध्यक्ष पद पर आशिर्वाद पैनल के इरशाद अली को मिले 248 वोट, विजय क्रांती तिवारी को मिले 58 वोट, मनोज दुबे को मिले 1 वोट, निर्मल माणिक को मिले 64 वोट जबकि वोट निरस्त 6 हुए। जीत का अंतर 184 वोटो का रहा।