
बिलासपुर। जीवन बसर करने को दी गई जमीन पर कुछ कब्जाधारियों ने जमीन पर ही कब्जा कर लिया और अब जब ज़मीन मालिक अपने जमीन को खाली करने को कह रहा है तो सभी कब्जा धारीयों ने मिलकर जमीन मालिक के खिलाफ ही थाने में प्रताड़ना का झूठी शिकायत दर्ज करा दिया है ।
उक्त मामला मौज जूना बिलासपुर प.ह.न 36 रा. नि. म. तहसील व जिला बिलासपुर खसरा न. 29 रकबा 0.344 का है। जो की जमीन राजस्व अभिलेखों में रविंद्र सिंह के पूर्वज स्व रामगोपाल माधो सिंह, उधो सिंह के नाम पर दर्ज है। जिस जमीन को जमीन मालिक रविंद्र सिंह ने अजय पानीकर उर्फ नान एवम आशीष कुमार तिवारी से विक्रयनामा किया है। जब उक्त जमीन को रविंद्र सिंह एवम अजय पानीकर, आशीष तिवारी ने बेजा कब्जाधारियों को खाली करने को कहा तो सभी कब्जाधारियों ने मिलकर जमीन मालिक के खिलाफ थाने में प्रताड़ना की झूठी शिकायत दर्ज करा दी है।
इस संबंध ने अजय पानीकर उर्फ नान ने कहा है कि यह सब मुझे बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। यह जमीन रविंद्र सिंह की पुरखोती जमीन है जिससे मैंने एग्रीमेंट किया है। और आज जब मैं उन्हें खाली करने को कह रहा हूं तो वे सभी मुझ पर ही झूठा आरोप लगा रहे है। कब्जाधारी जिस ज़मीन पर अपनी बेवजह दावा कर रहे है। उस जमीन की न उनके पास कोई कागजात है और न कोई लिखा पढ़ी है फिर किस आधार पर वे इस जमीन में अपना दावा कर रहे है। अगर कोई दस्तावेज है तो वे प्रस्तुत करे मैं अपना दावा छोड़ दूंगा।
उन्होंने कहा कि दर असल आगामी विधानसभा में मैं एनसीपी से बिलासपुर विधानसभा सीट का प्रबल दावेदार हूं और चुनाव लडने वाला हूं इसलिए लोग मुझे बदनाम करने के लिए तरह तरह से प्रपंच रच रहे है।
उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं से सिटी कोतवाली थाने जा कर उक्त जमीन के सारे दस्तावेज प्रस्तुत कर दिया है। कब्जाधारियों के पास भी अगर कोई दस्तावेज हो तो वे थाने में प्रस्तुत करे। मैने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि सारे तथ्यों की जांच कर झूठा आरोप लगाने वालो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करे ।
