बिलासपुर
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव अमिताभ जैन एवं डीजीपी अशोक जुनेजा ने जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों की ली बैठक

बिलासपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन एवं डीजीपी अशोक जुनेजा ने जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 30 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने एसपीजी की दिशानिर्देशों के अनुरूप सारी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।