
बिलासपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का बिलासपुर आगमन दिनांक 30 सितंबर को होने जा रहा है। प्रधानमंत्री की जनसभा साइंस कॉलेज मैदान में प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा एवं आमजन की सुविधा हेतु बिलासपुर पुलिस द्वारा कई घेरे की सुरक्षा व्यवस्था’ बनाई है।
प्रधानमंत्री की सभा में सुरक्षा की दृष्टिकोण से कई वस्तुएं सभास्थल पर ले जाने की अनुमति नही होगी जैसे
• कोई भी फेंकी जा सकने वाली वस्तु, जैसे – सिक्के, पत्थर, पेन आदि।
• कोई भी धारदार वस्तु, जैसे – चाकू, छुरी, ब्लेड आदि।
• पानी की बोतलें या पाऊच।
• किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ, जैसे – लाईटर, माचिस, पटाखे आदि।
• लाठी, डंडा, छाता तथा अन्य किसी भी प्रकार के औजार एवं हथियार।
• बीड़ी, सिगरेट, गुटखा एवं अन्य नशीले पदार्थ।
• मोबाईल फोन को छोड़कर अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण।
साथ ही कहा गया है कि कार्यक्रम स्थल पर 9.30 बजे से चेकिंग के बाद एंट्री आम जनता के लिए शुरू कर दी जाएंगी।
पार्किंग के लिए निर्देश जारी किया गया है कि कार्यक्रम स्थल के पास वाहनों से लोगों को उतारने की अनुमति नहीं होगी, बल्कि पार्किंग से लोगों को उतर कर पैदल कार्यक्रम स्थल तक आना होगा।