Loading ...
बिलासपुर

विधायक शैलेष पांडेय ने बिलासपुर शहर को “बी ग्रेड” सिटी का दर्जा देने की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की, शहर आगमन पर इसकी औपचारिक घोषणा करने की मांग रखी

बिलासपुर। शहर विधायक शैलेष पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिखा है। इसमें बिलासपुर को बी ग्रेड सिटी का दर्जा देने की मांग की गई है।

इसमें विधायक पाण्डेय ने कहा कि वर्ष 2018 में जनता ने मांग रखी थी कि बी ग्रेड सिटी का दर्जा दिया जाए। यहां बड़ी संख्या में राज्य और केन्द्र सरकार के अधीन कर्मचारी- अधिकारी कार्यरत है। इस दिशा में प्रयास करते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने बिलासपुर क्षेत्रफल परिसीमन विस्तार करते हुए, 15 ग्रामीण निकायों एवं 3 नगरीय निकायों को बिलासपुर नगर निगम में क्षेत्र में शामिल किया था। परिसीमन के पश्चात बिलासपुर का नगर निगम चुनाव सम्पन्न हुआ।

बिलासपुर की संख्या और क्षेत्रफल बी ग्रेड सिटी के मापदंडों के आधार पर कर दिया गया है। जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार ने बिलासपुर को बी ग्रेड सिटी बनाने का प्रस्ताव सभी मापदंडों को पूरा करते हुए केन्द्र सरकार को भेज दिया है। लेकिन भारत सरकार ने बिलासपुर को अभी तक बी ग्रेड सिटी को दर्जा नहीं दिया है, जिसे वांछित रखा गया जिससे कर्मचारियों एवं जनता में रोष है। विधायक ने प्रधानमंत्री से 30 सितम्बर को बिलासपुर आगमन के दौरान बिलासपुर को बी ग्रेड सिटी देने की औपचारिक घोषणा करने की मांग की है।