Loading ...
बिलासपुर

एनएसयूआई द्वारा 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर क्विज एवम भाषण प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन

बिलासपुर। महात्मा गांधी जी की जयंती 02 अक्टूबर के उपलक्ष्य में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा ऑनलाइन भाषण एवम क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

यह कार्यक्रम एनएसयूआई के यूनिवर्सिटी प्रेसिडेंट राहुल हंशपाल के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के छात्र छात्रो के लिए गांधी जयंती के अवसर पर ऑनलाइन क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराई जा रही है।

इस प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन 30 सितंबर से 02 अक्टूबर तक है, google फार्म में कराई जा सकेगी। जिसमें 02 अक्टूबर 12:30 तक पोर्टल में ऑनलाइन बैठकर 40 सवालों का जवाब देना होगा। वहीं गांधी जी पर 02 मिनट का वीडियो बनाकर अपना भाषण अपलोड करना होगा। इस दोनो प्रतियोगिता का परिणाम दिनाक 05 अक्टूबर को घोषित की जायेगी।

जिसमे प्रथम पुरस्कार 11000/द्वितीय 5100/- तृतीय को 3100/- प्रदान की जाएगी एवम प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को सर्टिफिकेट्स प्रदान की जाएगी।

बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस कर इस संबंध में जानकारी राहुल हँशपाल,(यूनिवर्सिटी प्रेसिडेंट एनएसयूआई) ,तन्मित छाबड़ा (प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई) एवम विकाश सिंह ठाकुर (प्रदेश महामंत्री एनएसयूआई ) द्वारा दी गई।