नेवरा में हुई गायों की मौत को लेकर गौ सेवको ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन।

बिलासपुर। विगत दिनों ग्राम नेवरा में 13 गायों को एक कमरे में बन्द कर देने से 13 गायो की मृत्यु हो गई थी । जिस मामले को लेकर आज गौ सेवको ने मुख्यमंत्री का नेहरू चौक में पुतला दहन किया।
आंदोलनकारियों ने पुतला दहन कर अपना विरोध प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से मांग की कि उक्त घटना के दोषियों पर तत्काल कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आज अपने आप को गौ सेवक कहते है किसान हिताइसी बतलाते है। गांव गांव में करोड़ों का गौठान बना रहे है। वही गांव में 13 गायों की निर्मम हत्या हो जा रही है,और दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। यह हत्या नही मर्डर है,इसके दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होनी चाहिए। हम सभी जिला प्रशासन से मांग करते है की तत्काल दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो अन्यथा चक्का जाम किया जायेगा। जिसके लिए जिला प्रशासन को 72 घंटे का अल्टिमेटम आंदोलनकारियों के द्वारा दिया गया है।