
बिलासपुर। विगत दिनों 19 अगस्त को शहर के प्रमुख चौक अग्रसेन चौक के श्रीराम क्लाथ मार्केट की 05 दुकानों में व 25 अगस्त को अग्रसेन चौक की 05 बड़ी दुकानों में चोरी की बड़ी बरदात हुई थी।
शहर के बीचों बीच स्थित 10 दुकानों में एक के बाद एक 10 चोरियां होने से पुलिस सकते में आ गई थी । और चोरो की तलास बहुत ही सरगर्मी से तेज गति से करना शुरू कर दिया था।

जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने इसके लिए अलग अलग टीम बनाकर निर्देश दिए थे । साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य एवं एसीसीयू प्रभारी कृष्णा साहू के नेतृत्व में टीम बनाकर मुखबीर तंत्र को मजबूत किया गया था।
साथ ही तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर लगभग 300 सीसीटीवी फुटेजो को खंगालने पर आरोपी जिला कबीरधाम का निवासी होना पाया गया। जिसे पकड़ने हेतु घटना दिनांक से टीम आरोपी के निवास एवं रिस्तेदारों के निवास के आसपास डेरा जमाये हुए थी।
इसी दौरान घटना के मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास अपने साथी शिवा चन्द्रवंशी के साथ अपने निवास के आसपास दिखाई दिया । जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा रेड की कार्यवाही की गई। जहां पर उसका सहयोगी शिवा चन्द्रवशी पिता बेनी माधव चंद्रवंशी उम्र 23 वर्ष, निवासी गायत्री मंदिर के पास, कवर्धा मिला एवं मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास घर की खिड़की से कूद कर भाग गया। शिव चन्द्रवंशी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
जिसने उपरोक्त घटनाओं में लोकेश श्रीवास के साथ रहकर घटना कारित करना स्वीकार किया। जिसके कब्जे से लगभग 23 लाख रूपये की मशरूका बरामद किया गया है।
मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास को बिलासपुर पुलिस की एसीसीयू सिविल लाईन थाने के टीम ने स्मृति नगर थाना क्षेत्र दुर्ग भिलाई के किराये के मकान से घेराबंदी कर दिल्ली पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया। जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसके पास से बिलासपुर के विभिन्न मामलों में चोरी किए गए 12 लाख 50 हजार रूपये नगदी एवं साठे अठारह किलो सोना के जेवरात व हीरे बरामद की गई है।
लोकेश श्रीवास द्वारा कुछ दिनों पूर्व दिल्ली में हुई बड़ी चोरी की घटना में शामिल होना बताया है एवं थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम क्लाथ मार्केट स्थित 05 दुकानो पूजा बीन अपार्टमेंट, संस्कृति रेडिमेंट शोरूम, नरेश फैशन, श्रीराम क्लाथ स्टोर तथा सत्यम चौक से अग्रसेन चौक के बीच स्थित 06 दुकानो प्लेटिनम शू-मॉल, बासुरी मैचिंग सेंटर ,मान्यवर शोरूम, कामेश टेडर्स एवं टाईम पैलेस, में चोरी की घटना को अंजाम देना बताया है। लोकेश श्रीवास से पुछताछ जारी है, और भी खुलासे होने की संभावना है।
मुख्य आरोपी एवम मास्टर माईण्ड चोर :-
लोकेश श्रीवास पिता कपील श्रीवास उम्र 32 वर्ष निवासी पाण्डा तराई थाना पाण्डातराई जिला – कवर्धा
कल दिनांक को गिरफ्तार चोर :- शिवा चन्द्रवंशी पिता बेनी माधव चंद्रवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर के पास कवर्धा |
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य एसीसी प्रभावी कृष्णा साहू, थाना सिविल लाईन से उपनिरीक्षक भावेश शेण्डे, अजहर उद्दीन, आरक्षक सोनू पाल, अविनाश कश्यार ।
एसीसीयू टीम बिलासपुर से सउनि शोमनाथ यादव, प्रआर देवमून पुहूप आरक्षक तरूण केशरवानी, सत्या पाटले, तदबीर पोर्ते, विकास राम, बोधुराम, प्रशांत सिंह, एवं दिल्ली पुलिस का विशेष योगदान रहा।