
बिलासपुर। डीजे की तेज ध्वनि के चलते बुजुर्गों, बच्चों व आम लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में कई बार निर्देश जारी किए है। इसके बावजूद इसके शोर पर लगाम नहीं लग पा रही है। डीजे की तेज आवाज से हो रही आम लोगो की परेशानीयो को लेकर मीडिया ने भी खबरें प्रमुखता से प्रसारित की है।
जिसे देखते हुए हाई कोर्ट ने प्रदेश के मुख्य सचिव से इस मामले का संज्ञान लेते हुए एक हलफनामा मागा है। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आई और अब तेज आवाज वाली डीजे संचालकों पर कार्यवाही देखा जा रहा है।
आज देर शाम सरकंडा क्षेत्र में गणेश उत्सव समिति के द्वारा विसर्जन के दौरान डीजे का उपयोग किया जा रहा था। जिसमें डीजे संचालकों द्वारा अत्यधिक तेज साउंड में तथा अत्यधिक बेस में डीजे का उपयोग किया जा रहा था।

जिसकी लगातार थाना क्षेत्र में शिकायत मिल रही है इसी तारतम्य में आज थाना सरकंडा से राजस्व, नगर निगम तथा थाना सरकंडा की संयुक्त टीम जिसमे अतिरिक्त तहसीलदार श्री शशि भूषण सोनी, जोन -08 कमिश्नर श्री प्रवीण शर्मा तथा थाना से पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में आज लगातार भ्रमण किया जा रहा है तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों को पड़कर उनके विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।
डीजे संचालक का नाम :
1- संदीप यादव पिता दशरथ यादव उम्र 25 वर्ष
निवासी चिंगराजपारा काली मंदिर श्याम नगर
लिङ्गीयडीह,सरकंडा,बिलासपुर।
2- सौरभ सिंह सर पिता फेकू राम सिंह सर उम्र 20
वर्ष निवासी ग्राम परसही थाना सरकंडा, बिलासपुर।