Loading ...
क्राइमबिलासपुर

हाईकोर्ट के एक वकील की गुंडा गर्दी, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की बस में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर को सरेआम डंडे से पीटा

बिलासपुर। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की बस में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर सहित मेडिकल स्टाफ के साथ ड्यूटी के दौरान एक वकील एवम उनकी पत्नी ने मिलकर बुरी तरह मारपीट किया ।

मामला कुडुदंड से मंगला बस्ती जाने वाली रोड के जॉय रेजीडेंसी के सामने की है। जहा आज दोपहर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य स्लम योजना की बस में डॉक्टर अंशु भौमिक अपने मेडिकल स्टाफ के साथ बस अंदर मरीजो का ईलाज कर रहे थे। इस दौरान उसने अपनी बाइक जॉय रेडिडेंस के गेट के पास पार्क किया था। जब फ्लैट में रहने वाले वकील रजनीश बघेल कोर्ट जाने के लिए घर से बाहर निकले तो डॉक्टर की बाइक फ्लैट के दरवाजे के पास पार्क हुई देख कर तैश में आ गये और गाड़ी किसकी है इसे तत्काल हटाने की बात कहने लगा।

बताया जा रहा है की तब डॉक्टर ने कहा कि अभी वे मरीज देख रहे है थोड़ी देर बाद हटा देंगे वैसे भी गाड़ी किनारे में पार्क है आपकी गाड़ी निकल जायेगी। लेकिन वकील साहब को डॉक्टर की यह बात रास नही आई और उसने उसकी गाड़ी को लात मारकर गिरा दिया और गाली गलीच देने लगा। इतना सुनने पर जब डॉक्टर गाड़ी से बाहर निकलकर वकील को गाली गलौज देने से मना किया तो उसकी डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी।

वही जब डॉक्टर को पीटते देखकर साथ में ड्यूटी कर रही नर्स उन्हे बचाने आई तो उसके साथ भी वकील और उसकी पत्नी ने मिलकर हाथा पाई व मारपीट किया।

उक्त घटना की जानकारी डॉक्टर अंशु भौमिक ने नगर निगम के उच्च अधिकारियों को दे दी है वही उन्होंने सिविल लाइन थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराया है। उधर वकील ने भी ने अपने साथ डॉक्टर के द्वारा मारपीट की शिकायत दर्ज कराया है।

अब देखना होगा कि इस मामले पर सिविल लाइन पुलिस आगे क्या कार्यवाही करती है ।