Loading ...
बिलासपुर

•हमारी सरकार आई तो हम प्रदेश की 01 लाख महिला समूहों के माध्यम से हर खरीदी करेंगे : अमर अग्रवाल • नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओ ने बीजेपी नेता अमर अग्रवाल का किया सम्मान

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नारी शक्ति वंदना बिल लोकसभा एवम राज्यसभा में पास होने के बाद राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ अब यह बिल कानून बन चुका है। जिस कानून के तहत अब लोकसभा एवम विधानसभा चुनावों में महिलाओ को 33 % आरक्षण का लाभ मिलेगा। यह बिल पास हो कर कानून बन जाने की खुशी में शहर की महिलाओ ने बीजेपी नेता एवम पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा की इस बिल को कांग्रेस पार्टी पिछले 20 सालो से लटका कर रखा था । लेकिन बीजेपी इस बिल के लिए कटिबद्ध थी और यह बिल को लोकसभा एवम राज्यसभा में पास कराया और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ आज यह बिल कानून बन चुका है।

महिलाओ को 33 % का आरक्षण बीजेपी ने सर्व प्रथम अपनी पार्टी के संविधान में संशोधन कर दिया । हमारे देश की नई ससद का पहला काम भी हमने महिलाओ को 33% आरक्षण बिल को पास के साथ किया। ताकि देश की महिलाओ को समानता, सशक्तिकरण एवम आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान हो।

आज सरकार महिलाओ के लिए योजनाएं तो बहुत बनती है लेकिन उनका लाभ मिल नही पाता।छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओ की बाते तो करते है लेकिन काम उनके विपरीत करते है। भाजपा सरकार में महिला स्व सहायता समूहों को “रेडी टू इट” का काम दिया गया था। जिससे प्रदेश की 80 हजार महिलाओ को काम मिला था लेकिन जब कांग्रेस सरकार आई उन्होंने महिलाओ से यह काम छीनकर शराब ठेकेदार को देकर प्रदेश की 80 हजार महिलाओ को बेरोजगार कर दिया।

श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में जब बीजेपी की सरकार आई हमने जमीन की रजिस्ट्री महिलाओ के नाम से कराने पर 50% की छूट दिया। जिसका प्रभाव यह हुआ कि प्रदेश के 50% लोगो ने अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री अपने घर की महिलाओ के नाम पर कराई । इसका प्रदेश की 50% महिलाए अपनी संपत्ति की मालिक बन गई।

श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार आई तो हम प्रदेश की 01 लाख महिला समूहों के माध्यम से खरीदी करेंगे। जिसके लिए प्रदेश की हर महिला समूहों को 10 – 10 लाख की ऋण की सुविधा भी हम मुहिया कराएंगे। आज प्रदेश में 01 लाख महिला समूह है जिनसे प्रदेश की 10 लाख महिलायें जुड़ी हुई है। सभी को इसका लाभ मिलेगा और वे सभी आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनेंगी।

उन्होंने कहा कि जो सरकार आपके साथ चले उस चेहरे को पहचाने ये सरकार महिला विरोधी है। इसे उखड़ फेकने का अब समय आ गया है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे,आर विभा राव, पूजा विधानी, संध्या सिंह, सुधा गुप्ता, अरुण दीक्षित, विभा गौराहा, चंदना गोस्वामी, शोभा कश्यप, रीना गोस्वामी, संतोषी देवांगन, रजनी यादव, कंचन दुसेजा, मनीषा नंदी, चुन्नी मौर्य ,मीना विश्वकर्मा, सीमा टेकवानी, वंदना डे, कमलिनी गुप्ता, स्वदेश विश्वकर्मा, शंकरी मोइ‌त्रा, रीना दास शर्मा, मनीषा ठाकरे, लेखन जाधव, साधना शंकर, नीशू शर्मा, सीमा पांडे, प्रतिमा दास मिश्रा, गंगा साहू, प्रतिभा मिश्रा ,सोनम साहू, शैल कश्यप, स्नेह लता शर्मा, किरण मेहता ,प्रभा तिवारी,दीपशिखा यादव, स्वाति गुप्ता आदि उपस्थित थे।