Loading ...
बिलासपुर

जिले के नए कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सुबह पदभार ग्रहण किया

बिलासपुर। जिले के नए कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सवेरे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया।

उन्होंने नगर निगम आयुक्त एवं प्रभारी कलेक्टर कुणाल दुदावत से कार्यभार लिया। उन्होंने चुनाव तैयारियों की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा करेंगे।