
बिलासपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो के 14 स्थानो पर आकस्मिक चेकिंग पॉइंट लगाया गया। थाना सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में देवकीनंदन चौक में चेकिंग पॉइंट लगाया गया था।
जांच के दौरान एक निजी वाहन से 93 लाख रूपये मूल्य के सोने एवं सोने से बने अन्य आभूषण मिले है। इसके संबंध में मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश न करने पर विधिवत जप्त किया गया है । जिले के विभिन्न स्थानों में यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगी
•थाना सिटी कोतवाली ने किया नकद रकम जप्त•
आगामी विधानसभा एवं आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात पुलिस क्षेत्र मे अनैतिक गतिविधियो पर अपनी विशेष निगाह बनाए रखी हुई है। इसी दौरान थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खपरगंज कबाडी लाईन बिलासपुर के पास बड़ी मात्रा में नकद रकम है।
जिसकी सूचना पर पुलिस ने रेड की कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति के पास नगदी रकम 5,61,000 रूपये जप्त किया गया, अनोवदक के विरूद्ध विधिवत धारा 102 जा.फौ के तहत कार्यवाही की गयी है।