‘ द कपिल शर्मा शो’ फेम की सुमोना चक्रवर्ती ने शैल वस्त्रालय के नए शो रूम का किया उद्घाटन

बिलासपुर। शैल वस्त्रालय के मसानगंज स्थित नए भव्य शो रूम का उद्घाटन आज द कपिल शर्मा शो फेम की एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने की।
शैल वस्त्रालय के 32 सालो के सफर के बारे में इसके डायरेक्टर विनय गुप्ता ने बताया कि आज से 32 वर्ष पूर्व उनके पूजनीय दादाजी “स्व लाल जी साव” ने इसकी नींव को स्थापित की थी । जिसे इन 32 सालो में सब परिवार वालो ने मिलकर इसे इस मुकाम तक पहुंचाया है।

डायरेक्टर विनय गुप्ता ने बताया कि यह शो रूम 20,000+ sqft शॉपिंग एरिया में बना है। जिसमे बहुत बड़ी पार्किंग स्थल दिया गया है। शो रूम में एक लाख से अधिक कपड़ो की वैराइटीज है। बिलासपुर का सबसे भव्य लहंगा और साड़ीयों का कलेक्शन यहां मिलेगा। साथ ही उन्होंने मार्केट से कम दामों में कपड़ो के कलेक्शन मिलने की गारंटी दी है।
उन्होंने बताया कि हमारे यहां डिजाइनर लहंगा, डिजाइनर साड़ी, कॉटन साड़ी, वैवाहिक साड़ी, प्योर सिल्क साड़ी, प्लाजो सेट, कुर्ती, सूट पीस, इंडो वेस्टर्न, जींस टॉप और भी बहुत कुछ उपलब्ध मिलेंगे।
शैल वस्त्रालय के डायरेक्टर्स विवेक गुप्ता , विनय गुप्ता और निधि गुप्ता का मानना है कि लोगो को अब बिलासपुर शहर में भी मेट्रो सिटी जैसी एक्सपीरियंस मिलनी चाहिए जिसके लिए हमने एक कोशिश की है। उम्मीद करते है लोगो को जरूर पसंद आएगी।