भाटिया फ्यूल्स “रास डांडिया” का 18,19 और 20 अक्टूबर को भव्य आयोजन, शहर में डांडिया की मचेगी धूम, कई बॉलीवुड स्टार्स डांडिया में करेंगे शिरकत

बिलासपुर। हर साल की तरह इस बार भी नवरात्रि पर्व पर “भाटिया फ्यूल्स” के द्वारा फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में 18, 19 और 20 अक्टूबर को रास डांडिया का भव्य आयोजन किया जा रहा है । जिसमें देश के ख्याति प्राप्त फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्रियां शामिल होंगी तथा मुंबई के सिंगर यहां अपनी प्रस्तुति देंगे।

पहले दिन 18 अक्टूबर को फिल्म कलाकार ग्रैण्ड मस्ती फेम कायनात अरोरा रास डांडिया में शामिल होने आ रही हैं और शहरवासियों के साथ नवरात्रि पर्व पर डांडिया भी खेलेंगी। वही 19 अक्टूबर को टी.वी. कलाकार भाभी जी घर पर हैं फेम शुभांगी आत्रे रास डांडिया में शिरकत करेंगी। 20 अक्टूबर को फिल्म अभिनेत्री देसी बॉय फेम चित्रांगदा सिंह इस कार्यक्रम में शामिल होने आ रही हैं।
इस बार भी भाटिया फ्यूल्स के द्वारा नवरात्रि पर्व पर आयोजित होने वाले रास डांडिया के लिये जोर शोर से तैयारी की जा रही है। आयोजन समिति के द्वारा रास डांडिया में शामिल होने वाले युवक युवतियों को रास डांडिया के टिप्स भी सिखाये जा रहे हैं।
कोरियोग्राफर अंशुमान शर्मा के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 18 से 20 तक तीन दिवसीय रास डांडिया शाम 7 बजे से शुरू होगा। जिसमें कपल एवं ग्रुप में युवक युवती रास डांडिया करेंगे।
इस आयोजन के लिये मुबई से बालीवुड सिंगर इषान खान, शिल्पी पाॅल और शभान के गीतों से रास डांडिया में शहरवासी झूमेंगे।
आयोजन समिति के द्वारा फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के खेल मैदान में खाने पीने के स्टाल लगाये जा रहे हैं। पार्किंग की सुरक्षित व्यास्था भी की गई है तथा शहरवासियों के लिये इस आयोजन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गये हैं।