Loading ...
क्राइमबिलासपुर

सरकंडा पुलिस ने चेकिंग में जप्त किया गया 7 kg चांदी के जेवरात

बिलासपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद जिले की पुलिस जगह जगह चेकिंग प्वाइंट लगाकर आते जाते संदिग्ध वाहनों की जांच पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान सरकंडा क्षेत्र के टेलीफोन एक्सचेंज रोड,राज किशोर नगर मे आकस्मिक चेकिंग के दौरान पुलिस को एक निजी वाहन से 05 लाख रुपये के चांदी के पायल तथा अन्य जेवरात मिला है।

जिसके संबंध में मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश न करने पर सभी चाँदी के जेवरात जिनकी कुल कीमत करीबन 05 लाख है को सरकंडा पुलिस द्वारा विधिवत जप्त किया गया है।