
बिलासपुर। आचार सहिता लगने के बाद जिलें की पुलिस तेज आवाज वाले डीजे पर लगातार कार्यवाही कर रही है।
शहर के सिविल लाइन पुलिस ने एसे ही एक डीजे को उसलापुर के पास एक वाहन का स्वरूप बदलकर विभिन्न प्रकार के बॉक्स एवं धुमाल स्पीकर लगाकर वाहन में तेज आवाज में बजाते हुए पकड़ा है।

जिस पर परिवहन विभाग द्वारा उक्त वाहन पर 20,000 रुपए का जुर्माना किया गया है। इतनी बड़ी रकम का जुर्बाना फिरहाल पुलिस ने पहली बार किसी डीजे वाले वाहन पर किया है।