
बिलासपुर। तानाखार के विधायक मोहित केरकेटा का फर्जीवाड़ा का एक मामला सामने आया है। पीड़ित रिटायर्ड कर्मचारी ने जिसकी लिखित शिकायत सकरी थाने में दी है।
पीड़ित कौलेश्वर साय ने तानाखार के विधायक मोहित केरकेट्टा आत्मज बुधराम केरकेटा निवासी- गीतांजली नगर, उस्लापुर पर आरोप लगाते हुए अपने साथ हुए धोखाधड़ी की शिकायत सकरी थाने में की है।
पीड़ित कर्मचारी ने अपनी शिकायत में लिखा है कि मोहित केरकेट्टा के द्वारा भूमि खसरा नंबर- 215 में से 2100 वर्गफुट को दिनांक 14.08. 2003 को विक्रय पत्र निष्पादित करने एवं कब्जा देने के बाद अपेक्स बैंक से लोन लेकर मेरे साथ धोखाधड़ी किया है।
उन्होंने अपनी शिकायत में कहा हुई कि मोहित केरकेटा ने मेरे पास मौजा उस्लापुर प.ह.नं. 26 में स्थित भूमि खसरा नंबर 215 में से 2100 वर्गफुट को दिनांक 14.08.2003 को विक्रय कर विक्रय पत्र निष्पादित किया तथा कब्जा मुझे सौप दिया तथा इस संबंध में शपथ पत्र निष्पादित किया। मैने डायवर्सन कार्यालय में अपने नाम पर नामांतरण कराया।
मोहित केरकेटा ने उक्त विक्रय कर चुके भूमि से अपेक्स बैंक बिलासपुर से छल एवं धोखाधड़ी कर लोन ले लिया है, जब मुझे पता चला कि डायवर्सन के अलावा तहसीलदार से नामांतरण कराना पड़ता है तब मै आवेदन लगाया तब मुझे पता चला कि उक्त भूमि से मोहित केरकेटा लोन अपेक्स बैंक से ले लिया है।
इस प्रकार मोहित केरकेटा जो कि वर्तमान में तानाखार के विधायक है के द्वारा छल एवं धोखाधड़ी कर विक्रय कर चुके भूमि से लोन ले लिया है जो कि गंभीर अपराध है जिसकी रिपोर्ट करता हूं एवम कार्यवाही चाहता हूं।