Loading ...
क्राइमबिलासपुर

एनएसयूआई नेता ने बदले की भावना से की युवक पर जानलेवा हमला, युवक के ऊपर तेज गति से चढ़ाई अपनी कार, गंभीर अवस्था में युवक को किया गया अपोलो में भर्ती

बिलासपुर। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव ने दबंगई दिखाते हुए युवक के ऊपर कार चढ़ाकर जानलेवा हमला करने की कोशिश की है।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना रविवार रात की है। जब गोंडपारा निवासी सिद्धू नामदेव अपने दोस्त के साथ मोहल्ले के किराना दुकान में समान खरीदने के लिए गया हुआ था । तभी अभिजीत श्रीवास्तव नामक एक युवक से उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गया जो बडकर हाथापाई में उतर गई । इसी दौरान सिद्धू नामदेव के अन्य दोस्तो ने वहा आकर मामले को शांत करा दिया था ।

मामला शांत हुआ ही था कि अभिजीत श्रीवास्तव अपने भाई अमीन श्रीवास्तव को फोन करके वहा बुला लिया। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अमीन श्रीवास्तव अपने i 10 सफेद कलर की कार में कुछ लोगो के साथ वहा बहुत तेज रफ्तार से कार को चलाते पहुंचा और सड़क किनारे चल रहे मंजीत सोनी, सिद्धू नामदेव और अन्य साथियों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया।

इस घटना से मंजीत सोनी के सिर में गंभीर चोट आई है जिसे इलाज के लिए अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वही इस घटना में घायलो अन्य लोगो का इलाज सिम्स में जारी है।

मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी अभिजीत श्रीवास्तव,अमिन खान,आमान खान , सुभाष श्रीवास्तव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।