Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

वीडियो। व्यापार विहार के थोक व्यापारी छोटे व्यापारियों को लगा रहे चुना •ब्रांड चावल की बोरियों में सस्ता चावल •FSSAI पंजीयन के बिना खाध सामग्रियों की बिक्री •रथ चावल को राजा रानी चावल की बोरियों में भरते कैमरे में कैद •शिकायत के बाद फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर कह रहे कार्यवाही की बात

बिलासपुर। व्यापार विहार का एक चावल व्यापारी चावल की उलट पलट का बड़ा खेल करवाते कैमरे में कैद हो गया है।

इस संगीन मामले को लेकर जो वीडियो सामने आया है। उसमें व्यापार विहार के एक व्यापारी के कर्मचारियों द्वारा राजा रानी चावल की खाली नई बोरी में रथ चावल की बोरी के चावल को भरा जा रहा है। वो भी एक- दो बोरीयों में चावल की हेराफेरी नही की गई है बल्कि एक ट्रक चावल की बोरियों को पल्टी किया गया और मीडिया में बात सामने आने पर व्यापारी ने मीडियाकर्मियों को जानकारी देने से इंकार कर दिया।

मामले में मीडिया ने व्यापारी से पूछा कि ऐसा क्यों किया जाए रहा है तो इस संबंध में व्यापारी ने सीधे तौर पर अपना पल्ला झाड़ते हुए यह कह दिया की बोरी फटी हुई थी जिसे बदला जा रहा है। और जब मीडिया ने यह बात कैमरे में आ कर कहने की बात कही तो वे कैमरे के सामने आकर कुछ भी बोलने को तैयार नही हुए।

लेकिन वीडियो देखकर यह पूरा मामला पूरी तरह से संदिग्ध नजर आता है। जिसकी जांच होनी चाहिए। जो वीडियो सामने आई है जिसे देखकर कोई भी शख्स समझ सकता है की महंगी चावल की बोरीयों में कम दाम वाली चावल भरा जा रहा है और उसे नए पैकिंग के साथ गाड़ियों में रवाना किया जा रहा है।

सवाल यह है कोई एक दो बोरी फट सकती है, लेकिन गाड़ी की गाड़ी के चावल की बोरी कैसे फट सकती है। दूसरा अगर फटी बोरी को बदलने की नौबत आ भी जाए तो व्यापारी उसी कंपनी की बोरी में चावल भरेगा, कोई अन्य ब्रांड की चावल की बोरी में क्यों भरेगा।

हालाकि इस पूरे मामले को फूड सेफ्टी अधिकारी के संज्ञान में दे दिया गया है। और कलेक्टर से भी व्यापारी के खिलाफ शिकायतपत्र सौपी गई है। अब देखना होगा की अधिकारी इस पर मामले की जांच कर कोई बड़ी कार्यवाही करते है या अन्य मामले की तरह इस मामले में भी कोई सेटलमेंट कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देते है।

नकली समान के बाद अब एफएसएसएआई (FSSAI) के बिना मार्का वाले खाध पदार्थों की बिक्री

बिलासपुर के व्यापार विहार में महानगरों की तर्ज पर नकली समान की बिक्री के बाद अब मार्का वाले खाध पदार्थों को बिना FSSAI पंजीयन के बेचा जा रही है।

हाल ही में आल आउट, ईनो, आयोडेक्स सहित अन्य ब्रांड कंपनी के नकली समान जप्त व्यापारी कमलेश मखीजा के खिलाफ तारबहार पुलिस ने कार्यवाही की थी। जिसके बाद भी अन्य व्यापारीयों के द्वारा दिन दहाड़े अलग-अलग ब्रांड के चावल को बेख़ौफ़ होकर बोरियों में पल्टी करवाना अधिकारियों से सांठगांठ को दर्शाता है।