Loading ...
क्राइमबिलासपुर

ऑटो चालकों के बेतरतीब पार्किंग ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को तार तार किया, आम आदमियों की समझाइश पर करते है बहस , ट्रैफिक पुलिस की कार्यवाही का नही कोई डर

बिलासपुर। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दिन ब दिन बदहाल होता जा रहा है। ऑटो चालकों के बेतरतीब पार्किंग ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को तार तार कर रखा है।

शहर में जिस तरह ऑटो चालक अपने ऑटो को रोड में पार्किंग करते है, बीच सड़को पर ऑटो रोक कर सवारियों को बिठा रहे है। जिसने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दिन ब दिन बदहाल कर रहा है।

नेहरू चौक के पेट्रोल पंप और सांची मिल्क पार्लर के सामने रोज देखा जा सकता है कि किस तरह ऑटो वाले आधे रोड पर अपनी ऑटो पार्क कर रोड जाम कर रखे है। जिससे कलेक्टर्ड कार्यालय, हाई कोर्ट ड्यूटी पर आने जाने वाले कर्मचारियों को हर रोज सुबह शाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वही नेहरू चौक में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस सिर्फ मूक दर्शक की तरह ये सब तमाशा देखते रहती है।

इसी तरह पुराना बस स्टैंड में नंदनी चाय के सामने मुन्ना जींस के सामने, महामाया चौक में सांची मिल्क पार्लर के सामने, पेट्रोल पंप के पास, अशोक नगर चौक में इसी तरह आधे रोड पर ऑटों लगाकर खड़े ऑटो चालक देखे जा सकते है।

मजेदार बात तो यह है कि इन सभी चौक चौराहे में ट्रैफिक पुलिस अक्सर तैनात देखे जा सकते है। फिर भी ऑटो वाले बेखौफ ऐसा कर रहे है। अब इसे ट्रैफिक पुलिस की मजबूरी कहे या फिर कुछ और जिसकी वजह से ये ऑटो चालकों पर कार्यवाही से बचते है।