
बिलासपुर। कोटा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव एवम बीजेपी के प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को 6वे राउंड में मिले वोट में अंतर बेहद कम है।
इस दोनो नेताओ के बीच 06 वे राउंड तकजो वोट मिले है जो इसके परिणामों को और भी दिलचस्प बना दिया है। अभी तक जो परिणाम आए है,उससे इन दोनो के बीच जबरदस्त मुक़ाबला देखा जा रहा है। अभी तक बीजेपी के प्रबल प्रताप कांग्रेस के अटल से बहुत आगे चल रहे थे लेकिन 6 वे राउंड के आते आते अटल को मिले वोट प्रबल प्रताप को मिले वोट का अंतर कम नजर आ रहा है।
06वे राउंड तक बीजेपी के प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को 22510 वोट मिले है वही कांग्रेस के अटल को 21271 वोट मिले है। ये अंतर दोनो के बीच बेहद कम है। अंतिम राउंड तक फैसला किसके पक्ष में आएगा कुछ कहा नही जा सकता।