Loading ...
क्राइमबड़ी खबरबिलासपुर

चखना सेंटरों पर बुलडोजर के बाद अब गुंडे बदमाशों पर पुलिस का चला डंडा,दर्जन भर गुंडे- बदमाशों को थाने बुलाकर दी गई कड़ी वार्निग, शहर की शांति भंग किया तो अब खैर नहीं।

बिलासपुर। सत्ता बदलते ही अब पूरा प्रशासन एक्शन मूड में नजर आ रही है । ऐसा लग रहा है जैसे कि कोई बड़ी कार्यवाही करने के लिए पहले इन्हे कोई रोक रखा था। तभी तो जैसे ही सत्ता बदली सभी अधिकारी एक्शन मूड में नजर आ गए है।

कल तक जो नगर निगम चखना सेंटरो में पड़े शराब के डिस्पोजल,पानी पाउच सिगरेट के पड़े टुकड़ों को बड़े प्यार से साफ कर ले जाया करते थे वही नगर निगम आज सत्ता बदलते ही चखना सेंटरो को अवैध बताकर बुलडोजर चलाकर तोड़ रही है ।

इसी तरह अब पुलिस प्रशासन भी बड़े एक्शन मूड में नजर आ रही है। आज देखा गया की जिला के शहरी थाना के 50 से अधिक निगरानी, गुण्डा बदमाश को सिविल लाइन थाना तलब कर बुलाया गया। सभी को शहर में भयमुक्त वातावरण बनाने और शांति कायम रखने के उद्देश्य से किसी भी प्रकार के अवैध कार्य, मारपीट, झगडा, वाद विवाद व डराने धमकाने जैस कृत्य न करने हेतु सख्ती से हिदायत दिया गया।

सभी निगरानी गुण्डा बदमाशो को शांति कायम रखने और किसी भी प्रकार के गलत कामों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई।

उपरोक्त पैदल मार्च में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री रोशन आहूजा, उप निरीक्षक सिविल लाईन भावेश शेन्डे व सभी थानों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।