Loading ...
बिलासपुर

10वाँ स्वदेशी मेले का विधायक अमर अग्रवाल ने किया उद्घाटन

बिलासपुर। साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित 10 वां स्वदेशी मेले का उद्घाटन विधायक अमर अग्रवाल के द्वारा किया गया।

स्वदेशी जागरण मंच एवम भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा बिलासपुर में आयोजित 10 वॉ स्वदेशी मेले के उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल अध्यक्षता महापौर रामशरण यादव विशिष्ट अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, समाजसेवी/उद्योगपति एवम स्वागत समिति अध्यक्ष प्रवीण झा, भारतीय विपणन विकास केंद्र के प्रबंधक सुब्रत चाकी, स्वदेशी जागरण समिति के संगठन मंत्री केशव दिगोलिया, प्रांतीय संयोजक जगदीश पटेल, प्रफुल्ल शर्मा, गुलशन ऋषि, रामदेव कुमावत जी थे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने स्वदेशी वस्तुओ का प्रयोग अपने दैनिक जीवन में करके देश को आर्थिक रूप से मजबूत एवम समृद्ध बनाने की बात कही। अतिथियों ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान जब मल्टी नेशनल कंपनियां भारत को मद्दत के लिए अपने हाथ खड़े कर दिए उस दौरान हमारे स्वदेशी कंपनिया मद्दत के लिए सामने आ कर मानव सेवा का परिचय दिया। स्वदेशी का मतलब सिर्फ स्वदेशी वस्तुओ का उपयोग करना नही अपितु स्वदेशी भावना को अपना भी होता है।

स्वदेशी जागरण मंच एवम भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्यों से स्वदेशी मेले का आयोजन बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 7 दिवसीय 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक किया गया है। पूरे प्रदेश में इस तरह अनवरत इतने वर्षो तक चलने वाला यह व्यापार मेले के बाद दूसरा सबसे बड़ा आयोजन है। जो पिछले 20 वर्षो से प्रदेश में आयोजित होता आ रहा है। बिलासपुर में इस आयोजन का 10 वा वर्ष है।

मेले में 100 से भी अधिक स्टाल लगाए गए है। जो स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित कर रहे है। यहां बड़ी संख्या में महिला समूहों के द्वारा भी अपने द्वारा बनाए गए उत्पादों के स्टाल लगाए गए है। मेले में खाने पीने के स्टॉल के साथ बच्चो के मनोरंजन के लिए झूले भी लगे हुए है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन की भी व्यवस्था लगाई गई है।

इस दौरान प्रमुख रूप से कार्यक्रम के संभागीय आयोजक डॉ सुशील श्रीवास्तव,डॉ.ललित मखीजा, ब्रजेश शुक्ला, अरुण दीक्षित, नीता श्रीवास्तव, प्रभा तिवारी, किरण सिंह, सुनीता ठाकुर, प्रवीण दुबे, राजेश मिश्रा, रोशन सिंह,अमित तिवारी, महर्षि बाजपाई, आदित्य तिवारी, मोनू रजक, जितेंद्र सोनी, संजय गुप्ता,लता गुप्ता, सुनीता मानिकपुरी, स्नेहलता गुप्ता, ज्योतिंद्रक उपाध्याय, श्याम जी भाई पटेल,नारायण गिरी गोस्वामी, अंकित पाल, अनु कश्यप, कुरान सिंह, रौनक केशरी आदि उपस्थित रहे।