बिलासपुर
छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ की जिला महिला इकाई की सीमा चौहान को जिला अध्यक्ष एवम सचिव प्रमिला यादव को बनाया गया

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ की जिला महिला इकाई की सीमा चौहान को अध्यक्ष बनाया गया है।
वही उपाध्यक्ष सरिता राजपुत, श्रीमती गीतांजली पाण्डे,शशि बारगाह व सुनीता सोनवानी सचिव प्रमिला यादव,भारती तिवारी, सह सचिव अनीता मानिकपुरी, अंजली राजपाल, मीडिया प्रभारी, फरमेश सायटोरे, प्रमिला राजपूत , महामंत्री ललिता घोरे को बनाया गया है।
संगठन के प्रदेश सचिव भूपेन्द्र साहू ने जारी अपने नियुक्ति आदेश में कहा है कि छत्तीसगढ सयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के संविधान में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए महिला सशक्तिकरण को निरंतर आगे बढ़ाते हुए आगामी आदेश पर्यन्त तक बिलासपुर जिला हेतु नारी शक्तियों की नियुक्त करता हूँ। संगठन के विस्तार / रणनीति एवं संगठन के सर्वोपरि हित के संबंध में मार्गदर्शन सहित आपकी सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा है।