बिलासपुर
समाज सेवी संतोष रजक ने महिला वृद्धा आश्रम के लिए, दैनिक जरूरतों के समान एवम खाने पीने की चीजे दिए

बिलासपुर। महिला वृद्धा आश्रम के महिलाओ के जरूरत का सामान एवम खाने पीने की चीजे समाजसेवी संतोष रजक द्वारा प्रदान किया गया।
बहतराई,खेल परिसर के पास स्थित महिला वृद्धा आश्रम में रहने वाली महिलाओ के दैनिक जरूरतों के समान में कपड़े धोने के लिए सर्फ की आवश्यकता थी। जिसकी जानकारी ग्लोबल 24 न्यूज को मिली । जिस पर समाज सेवी संतोष रजक से संपर्क किया गया जिनके सहयोग से 28 किलो सर्फ की बोरी एवम खाने के लिए बिस्किट्स पेकट्स आज आश्रम को उपलब्ध कराई गई।

समाज सेवी संतोष रजक वैसे तो एक व्यवसायी है लेकिन जब भी जरूरत पड़ी जरूरतमंदों की मददत के लिए वे सदेव तत्पर रहे है। उनके इस सहयोग के लिए वृद्ध आश्रम की माताओं ने उन्हें दिल से धन्यवाद दिया है।