बिलासपुर
बड़ी खबर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कल होगा बिलासपुर आगमन , यूनिवर्सिटी में आयोजित गुरुघासीदास जयंती के कार्यक्रम में होंगे शामिल

बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को गुरूघासीदास विश्वविद्यालय में गुरुघासीदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंने बिलासपुर पहुचेंगे।
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से दोपहर 12 बजे यूनिवर्सिटी में उतरेंगे। और वही से कार्यक्रम में शामिल हो कर दोपहर 01 बजे लालपुर, मुंगेली के लिए निकल जायेंगे।