Loading ...
बिलासपुर

राशन दुकानदारों की मनमानी,03 माह से 150 हितग्राहियों को नही मिला राशन,गरीब हो रहे परेशान

बिलासपुर। गरीब, मजदूर परिवारों के लिए चलाए जा रही सरकारी योजनाओ का लाभ अधिकारियों की लापरवाही से जरूरतमंदों को नही मिल पा रही है। जिसके कारण आज भी गरीब मजदूर परिवार अपने अधिकारों को लेकर परेशान और संघर्षरत है।

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत हर गरीब परिवारों को मुफ्त में राशन दिया जाता है। जिससे गरीब मजदूर परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिल जाती है। लेकिन कुछ राशन दुकानदारों के द्वारा अपनी मनमानी करते हुए गरीबों को चावल समय पर न देकर बार बार चक्कर कटवाये जा रहे है।

मामला बेलतरा विधानसभा के ग्राम पंचायत फरहदा का है। जहा के हितग्राहियों को विगत 3 माह से 150 से अधिक राशन कार्ड धारियों को राशन नही दिया जा रहा है। जिससे परेशान हो कर हितग्राहियों ने आज बड़ी संख्या में कलेक्टर्ड पहुंच कर इसकी शिकायत कलेक्टर से कर समस्या का जल्द निदान निकलने का निवेदन दिया है।

हितग्राहियों ने बताया कि ग्राम पंचायत फरहदा में लगभग 150 से अधिक राशन कार्डधारियों को विगत 03 माह से राशन प्राप्त नहीं हुआ है । राशन दे रहे समिति को बोलने पर उनके द्वारा कहा जाता है कि विभाग से ही उन्हें राशन आबंटन कम आने की बात बार बार कह कर भगा दिया जाता है। इस माह का राशन भी आज दिनांक 21 सितंबर 2023 तक हितग्राहियों को वितरण नही किया गया है।

इस संबंध में जिला सहायक खाद्य अधिकारी श्री साहू ने कहा कि सोमवार को फूड इंस्पेक्टर जा कर स्वयं अपने सामने राशन का वितरण करवाएंगे। तथा आगे इस तरह की कोई दिक्कत ग्रामीणों को न हो इसका भी ख्याल रखा जायेगा।