Loading ...
बिलासपुर

बीजेपी के कद्दावर नेता एवम रायपुर दक्षिण के नवनिर्वाचित विधायक बृजमोहन अग्रवाल आज स्वदेशी मेले के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में होंगे शामिल

बिलासपुर। रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल आज साइंस कॉलेज में आयोजित स्वदेसी मेले के समापन समारोह एवम पुरस्कार वितरण समारोह में शाम 07 बजे शामिल होंगे।

बीजेपी के कद्दावर नेता एवम रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल का विधायक बनने के पश्चात आज पहली बार बिलासपुर आगमन होने जा रहा है, जिसे लेकर उनके समर्थको में बेहद उत्साह देखा जा रहा है। जिसके लिए उनके समर्थको के द्वारा उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की जा रही है।