
बिलासपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का 16 जनवरी को स्थानीय लखीराम ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ।

0हेलमेट पहन कर गाड़ी चलाने का दिया संदेश0
इसके एक दिन पूर्व 15 जनवरी की सुबह अरपा रिवर व्यू से एक विशाल हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया जिसमें पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। जिस रैली में पुलिस होमगार्ड के अधिकारी, जवान, एनसीसी के छात्र-छात्राएं, एनजीओ के सदस्य तथा जिला सड़क सुरक्षा समिति के सभी सदस्य शामिल हुए। जिसमे 500 से अधिक संख्या में हेलमेट धारण करते हुए दुपहिया वाहन से पूरा शहर भ्रमण करते हुए सभी को हेलमेट की उपयोगिता एवं अनिवार्यता का संदेश दिया।

0सड़क सुरक्षा माह 2024का रंगारंग उद्घाटन0
सड़क सुरक्षा माह 2024 समारोह का आज शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ बिलासपुर आई जी अजय यादव एवं कलेक्टर अवनीश कुमार शरण द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने आमजन को यातायात नियमों के प्रति सजग रहने उद्बोधन दिए,साथ ही पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह ने यातायात के नियम का सदैव पालन करते हुए, सुरक्षित वाहन चलाने की बात कही।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के संबंध में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय साहू ने बताया कि- 15 जनवरी से 14 फरवरी तक मनाए जाने वाले यातायात सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में यातायात जागरूकता, पेंटिंग प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी,ऑटो एवं ट्रक चालको का स्वास्थ्य परीक्षण, स्कूली बस चालकों का प्रशिक्षण, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता एवं एनसीसी को प्रशिक्षण दिया जाएगा, माह भर चलने वाले विभिन्न प्रतियोगिताएं, जन जागरूकता एवं अच्छे कार्य के लिए एवं दुर्घटनाओं में वर्ष में घायलों की मदद करने वाले वालो को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा समापन कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण के साथ सम्मानित भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर के नागरिकों के लिए हमारे यातायात परिसर में ही लर्निंग लाइसेंस, धुआं जांच एवं वाहन बीमा का एक माह का कैंप भी लगाया गया है जिसका सभी बिलासपुर वासी लाभ ले रहे हैं।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, थाना प्रभारी यातायात के स्टाफ एनसीसी, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अशोक श्रीवास्तव, शशिकांत केसरी,आतिश पाल सिंह, सपना सराफ,राजकुमार सुखवाणी, किरण सिंह, अब्दुल हमीद, निविदिता सरकार,आशीष शर्मा, विद्या गोवर्धन,सुनील राय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। समारोह का उत्कृष्ट मंच संचालन मुकुल शर्मा ने किया।