Loading ...
क्राइमबिलासपुर

रिवर व्यू में चाकूबाजी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने निकाली जुलूस

बिलासपुर। रिवर व्यू में दिन दहाड़े एक लड़के के साथ गाली गलौच मारपीट कर चाकू से हमला करने वाले 03 आरोपी लडको को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर उसकी जुलूस निकाली और कोर्ट में पेश किया।

हमला में घायल राहुल यादव की दीदी राधा यादव पिता स्वर्गीय संतोष यादव उम्र 27 वर्ष निवासी गोडपारा ने घटने के बाद कोतवाली थाने में उक्त घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद से ही पुलिस को आरोपियों की तलास थी।

मुखबिर की सूचना पर आज सभी तीनो आरोपियों को उसके घर बहतराई के अटल आवास से गिरफ्तार कर उन सभी की जुलूस निकालते हुए कोर्ट में पेश किया गया है।

आपको बता दे कि राहुल यादव कल सुबह 10:00 बजे घर से चौपाटी घूमने गया था वह चौपाटी के पास खड़ा ही था तभी गौरव चौहान, सतीश यादव उर्फ शंकर एवं मनु सिंह तीनों मोटर साइकिल में आए। गौरव चौहान एवं सतीश यादव के द्वारा राहुल यादव को मां बहन की बुरी बुरी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे, गौरव चौहान अपने हाथ में रखे चाकू से राहुल यादव के दाहिने हाथ के बाह में मारा और सतीश यादव उर्फ शंकर अपने हाथ में रख लोहे के पंच से बाएं कान के ऊपर मारा फिर तीनों मोटर साइकिल लेकर वहां से फरार हो गए थे। जिससे राहुल यादव बुरी तरह घायल हो गया था और उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया था ।

आरोपी –

01- मनु सिसोदिया पिता स्व. अशोक सिंह सिसोदिया उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बहतराई अटल आवास थाना सरकंडा
02- सतीश यादव उर्फ शंकर पिता संतोष यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बहतराई अटल आवास थाना सरकंडा
03- गौरव राज चौहान पिता शंभू लाल चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी बहतराई अटल आवास थाना सरकंडा