
बिलासपुर। मोहतराई स्कूल के प्रधान पाठक द्वारा स्कूल के छात्र छात्राओं को हिंदू देवी देवताओं को न मानने की शपथ दिलवाने के मामले में पुलिस ने एफआईआर कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जब पूरा देश 22 जनवरी को भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा का भव्य उत्सव मना रहे थे इस दौरान ग्राम मोहतराई निवासी प्रधान पाठक रतनलाल सरोवर द्वारा गांव के व्यक्तियों को चौक में एकत्रित कर हिन्दुओं के आराध्य देव भगवान भोलेनाथ, श्रीराम, श्री कृष्ण एवं हिन्दु देवी देवताओं की पुजा पाठ न करने की शपथ दिलाई जा रही थी।
जिसके इस कृत्य से सनातन धर्म अनुवायियों की धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचा । और क्षेत्र में धार्मिक मनमुटाव फैल रहा था जिसकी शिकायत रतनपुर थाने में की गई जिस पर अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया।
मामला धार्मिक उन्माद संबंधी अपराध होने से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर व थाना रतनपुर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी रतनलाल सरोवर निवासी मोहतराई को चंद घंटो में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपी का नाम –
रतनलाल सरोवर पिता स्व. परसराम सरोवर उम्र 60 वर्ष निवासी- मोहतराई ,थाना – रतनपुर,बिलासपुर (छ ग)