
बिलासपुर। शासकीय नियमो को अनदेखी कर देर रात तक पब खोले रखना होटल हेवेल्स पार्क के संचालक एवम पब में थिरक रहे युवक युवतियों को उस समय भारी पड़ गया जब ट्रेनी डीएसपी रोशन आहूजा सिविल ड्रेस पर अचानक छापा मारने होटल के पब पर पहुंचे।
बता दे कि शनिवार देर रात लगभग 2 बजे ट्रेनी डीएसपी रोशन आहूजा कुछ बार होटल्स की चेकिंग पर निकले हुए थे। इसी कड़ी में उनको जानकारी मिली की होटल हेवल्स पार्क की पब देर रात तक खुली हुई है तो वे उसकी पड़ताल के लिए सिविल ड्रेस पर अपने ड्राइवर के साथ वहा पहुंचे। जहा पब चालू था और कुछ युवक युवतियां डिस्को में थिरक रहे थे जिसे देखकर डीएसपी ने होटल संचालक से देर रात तक पब खुले रखने का कारण पूछा जिस पर होटल मैनेजर तैस में आ गया और डीएसपी से वाद विवाद करने लगा।
जिसके बाद ट्रेनी एसडीपी रोशन आहूजा ने अपने तेवर दिखाए और तत्काल सिविल लाइन की पेट्रोलिंग टीम को बुलाया। पुलिस ने इस मामले में फिरहाल होटल मैनेजर सहित तीन लोगो के विरुद्ध प्रतिबंधक धारा 151 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया है। वही बार संचालक के विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण करने की कार्रवाई की जा रही है।
0इनके विरुद्ध कार्यवाही की गई है –
01. कुंदन श्रीवास पिता जीवनलाल श्रीवास उम्र 21 वर्ष निवासी टेलीफोन एक्सचेंज रोड बिलासपुर
02. कमल लछवानी पिता राजेश लछवानी उम्र 30 वर्ष निवासी जबडापारा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर
03. अमर दास मानिकपुरी पिता प्रयाग दास मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष निवासी अमोरा हाल कीर्ति नगर थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर