Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बदमाशों को अब पुलिस का नही रहा खौफ,ढाबा में घुसकर 8 -10 बदमाशो ने ढाबा संचालक को बुरी तरह पीटा • देखिए सीसीटीवी फुटेज ….

बिलासपुर। जिस तरह से शहर में आए दिन मारपीट की सीसीटीवी फुटेज लगातार सामने आ रही है उससे देखकर लग रहा है की अब बदमाशो में पुलिस का खौफ नही रहा।

बीते एक दिन पूर्व बिलासपुर के बहतराई का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था जिसमे 5 लोगो ने मिलकर 2 लोगो को रापा गैयती से इतना पूरी तरह से मारा था की एक युवक की मौत हो गई थी जबकि दूसरा बुरी तरह जख्मी हॉस्पिटल में भर्ती है । वही अब कुछ बदमाशो के द्वारा ढाबा संचालक के साथ मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

बताया जा रहा है कि यह रतनपुर रोड के मोहतराई के पास स्थित “बॉबी ढाबा” की है, जिसके संचालक सत्य प्रकाश शुक्ला के साथ 8 – 10 बदमाशों ने बुरी तरह मारपीट की है।

बताया जा रहा है कि राजा कबाड़ी के यहां के काम करने वाले दो लड़कों के साथ करीब 08 – 10 लोगो ने ढाबा पहुंचकर संचालक के साथ पूरी तरह मारपीट किया। साथ ही ढाबा में तोड़ फोड़ भी किया है।

 

 

उक्त घटना की रिपोर्ट ढाबा संचालक ने रतनपुर थाने में दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस उन सभी की बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

लेकिन बिलासपुर क्षेत्र में जिस तरह से आए दिन बदमाशो के द्वारा आम लोगो के साथ जानलेवा मारपीट की जा रही है। उसे देख कर अब लगने लगा है कि अब बदमाशो के बीच पुलिस का खौफ नही रहा।