Loading ...
क्राइमबिलासपुर

अपराध पर रहेगा जीरो टॉलरेंस, विजिबल पुलिस पर बल, पुलिस,पब्लिक व प्रेस मिलकर करेंगे काम: एसपी रजनेश सिंह

बिलासपुर। किसी भी प्रकार के नशा एवम क्राइम पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस जीरो टॉलरेंस पर शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करेंगी । जीतने भी गंभीर प्रकरण है उसे जल्द निपटाया जायेगा ताकि अपराधीयो को जल्द सजा मिल सके। उक्त बाते जिले के नए पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह ने आज अपने पत्रकार वार्ता में मीडिया से कही।

उन्होंने कहा कि हम लॉ एंड आर्डर को बेहतर बनाने के लिए जो बेहतर कार्य हो सकेगा करेंगे। और पुराने जितने भी अभियान पुलिस विभाग द्वारा चलाई जा रही थी उन सभी को रीस्ट्रक्चर कर पुनः लागू करेंगे।

उन्होंने कहा कि विजिबल पुलिस पर हमारा मुख्य फोकस होगा। आम जनता का जहा आना जाना ज्यादा होता है, जहा क्रिमनल के द्वारा अपराध करने की संभावना ज्यादा होगी यैसी सभी जगहों में विजिबल पुलिसिंग हो। ताकि अपराधियों पर पुलिस का डर बना रहे।

उन्होंने कहा कि पुलिस, प्रेस और पब्लिक के साथ मिलकर काम करेंगे। जिसके लिए आगे चलकर एक मॉडल सबकी सलाह एवम सहयोग से तैयार करेंगे।