
बिलासपुर। सरकंडा ,बहतराई में हत्या के आरोपी के मकान में आज नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर तोड़ने की कार्यवाही की।
छत्तीसगढ़ सरकार ने भी अब अपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों पर लगाम लगाने उन्हे आर्थिक क्षति पहुंचाने की कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। आज सुबह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हत्यां के आरोपी के मकान में बुलडोजर की कार्रवाई देखने को मिला।
सरकंडा क्षेत्र के खमतराई स्थित अटल चौक के पास बीते दिनों हुए हत्याकांड मामले के आरोपी की दुकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है।
हत्या के मुख्य आरोपी गोपी सूर्यवंशी ने अवैध रुप से ये दुकान खोली थी. अब सरकारी जमीन पर बने मकान को भी तोड़ने के लिए नगर निगम ने नोटिस जारी कर दिया है।
दरअसल, 15 फरवरी की देर रात आरोपी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पंकज उपाध्याय और उसके दोस्त कल्लू के साथ जानलेवा मारपीट की थी. आरोपियों ने दोनों पर फावड़े से जानलेवा ताबड़ तोड़ वार कर हत्या किया था।. जिसमें पंकज की मौत हो गई थी। विवाद का कारण सिर्फ इतना था कि पंकज ने गोपी को रास्ते से मलबा हटाने को कहा था. मामले में सरकंडा पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
बता दें कि इस मामले में मृतक के पिता धनीराम ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा से न्याय की गुहार लगाई थी. साथ ही उसने गृहमंत्री से आरोपी के घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग की थी. वहीं मृतक के चाचा ने भी आरोपी के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलवानें की मांग की थी।