Loading ...
क्राइमबिलासपुर

• “सड़क सुरक्षा माह” का भव्य व रंगारंग हुआ समापन •हमे यातायात नियमों का ज्ञान है लेकिन हमे यातायात नियमों के पालन हेतु अपनी सोच बदलने की जरूरत :आईजी संजीव शुक्ला •स्कूली पाठ्यक्रम में भी सड़क सुरक्षा को जोड़ना चाहिए : कलेक्टर अवनीश शरण •जनता के सहयोग के बिना पुलिस कुछ भी नही कर पाएगी: एसपी रजनीश सिंह

बिलासपुर। सड़क सुरक्षा माह 2024 का समापन एवं पुरूस्कार वितरण समारोह रंगारंग कार्यकम के साथ सोमवार को सम्पन्न हुआ। जिस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० संजीव शुक्ला (पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज) , विशिष्ट अतिथि अवनीश कुमार शरण ( जिलाधीश एवं जिलादण्डाधिकारी बिलासपुर) तथा अमित कुमार (आयुक्त नगर पालिक निगम) रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी संजीव शुक्ला ने कहा की यह कार्यक्रम एक मध्यम है बीते वर्ष में हमारे द्वारा किए गए कार्यों के मूल्यांकन करने की। जिसके आधार पर हम आने वाले वर्ष के लिए अपना लक्ष तय करें ।

उन्होंने कहा कि यातायात एक ऐसा विभाग है जिसकी सर्विस हर कोई लेता है इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण सर्विस है। क्योंकि अगर आकड़े देखे तो भारत वर्ष में पिछले 1 वर्षो में 01 लाख 68 हजार सिर्फ सड़क दुर्घटनाओं में मौते हुई है ,जिसमे 04 लाख 40 हजार स्थाई अपंग हो गए है। वही छत्तीसगढ़ की बात करे तो यहां पिछले एक वर्ष में 5400 लोग सिर्फ सड़क दुर्घटनाओ में अपनी जान गवाए है। प्रदेश के 49% सड़क दुर्घटनाओं के मामले मात्र बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, महासमुंद, रायगढ़, बालोदा बाजार इन 6 जिलो से है। बाकी 33 से 27 जिले में शेष 49% सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। इसलिए बिलासपुर की जनता के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण विषय है।पूरी दुनिया में आज 5% दर से सड़क दुर्घटनाएं कम हो रही है लेकिन भारत में देखे तो 1.3% की दर से सड़क घटनाऐ बड़ रही है,जो चुनौती है। आज हर 01 लाख लोगो में 63 लोग सड़क दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे है।

उन्होंने जांजगीर के सड़क दुर्घटनाओं के आकड़े का जिक्र करते हुए बताया कि यहां 2023 में हत्या से 30 लोगो ने अपनी जाने गवाई वही सड़क दुर्घटनाओं में 220 लोगो की मौतें हुई है। जो हत्या के अकड़े से 7 गुना ज्यादा है।

इसलिए सभी यातायात के नियमों का पालन करे। यह एक उपाय है अपनी जान को सुरक्षित करने की। आज सड़क दुर्घटनाओं में 80% लोगो की मौत हेड इंजुरी से होती है इसलिए कहा जाता है की हेलमेट पहने ताकि आपकी जान बच सके। हमे यातायात नियमों का ज्ञान है लेकिन हमे यातायात नियमों के पालन हेतु अपनी सोच बदलने की जरूरत है।

कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि अगर हम यातायात के नियमों का पालन करते है तो हम अपने साथ कई अन्य का भी जान जोखिम में डालने से बचते है। उन्होंने कहा की स्कूली पाठ्यक्रम में भी सड़क सुरक्षा को जोड़ना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह ने कहा कि यातायात सप्ताह हमे संदेश देता है की हम पूरे वर्ष यातायात के नियमों का पालन करे। और हर नागरिक का यह कर्तव्य भी है की वह इन नियमों का पालन करे। हेलमेट के अभियान के लिए स्कूल/ कॉलेजो की ओर से पहल की जानी चाहिए जिसे हम आगे बढ़ाएंगे। जनता के सहयोग के बिना पुलिस कुछ भी नही कर पाएगी।

कार्यकम के समापन अवसर पर रंगारंगा सांस्कृति कार्यकमों की प्रस्तुति स्कूल,कॉलेज के छात्र-छात्राएँ एवं सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों द्वारा दी गई, साथ ही किरण मोईत्रा जी की कठपुतली टीम द्वारा यातायात जागरूकता पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

डीएसपी ट्रैफिक संजय साहू ने कार्यक्रम की शुरुआत सड़क सुरक्षा माह के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में अपने प्रतिवेदन की प्रस्तुति एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए की।

विदित हो कि सड़क सुरक्षा माह का आयोजन दिनांक 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक बिलासपुर पुलिस के द्वारा पुलिस मुख्यालय नया रायपुर के दिशा निर्देश के अनुपालन में किया गया। माह के दौरान विभिन्न जन जागरूकता कार्यकम हेलमेट एवं पैदल रैली, लर्निंग लायसेंस, वाहन बीमा कॅम्प, वाहनों में धुओं उत्सर्जन जॉच, आटो, बस एवं ट्रक चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जिसमें 15 सौ से अधिक लोगों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वास्थ्य की देख भाल की सलाह दी गई। इसी प्रकार कैम्प में माह के दौरान साढ़े सात हजार से अधिक लर्निंग लायसे बनाये गये जो कि राज्य स्तर पर एक कीर्तिमान है। इसी प्रकार 17 सौ लोगों ने अपनी वाहन का बीमा कराया, जिले के टोल प्लाजा में यातायात जागरूकता का कार्यकम आयोजन किया गया। स्कूल व कॉलेज के बच्चों के लिये यातायात विषयक सामान्य ज्ञान, वाद-विवाद, स्लोगन लिखों, पोस्टर पेटिंग, एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को बिलासपुर पुलिस की ओर पुरूस्कृत किया गया।

इस अवसर पर उप निरीक्षक उमाशंकर पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत दैनिक रेडियों कार्यकम दैनिक उपडेट्स ऑफ बिलासपुर के संदेशों का संकलन कर व्याख्याता श्रीमती आरती कश्यप् एवं श्रीमती वर्षा त्रिपाठी के द्वारा पुस्तक मेरी राहें का स्वरूप प्रदान किया गया, इस अवसर पुस्तक मेरी राहें का विमोचन मुख्या अतिथि द्वारा किया गया।

सड़क सुरक्षा माह के आयोजन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाने वाले सड़क सुरक्षा माह आयोजन समिति सदस्य एनजीओ के सदस्य सहित स्कूल, कॉलेज के बच्चों को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।

संम्पूर्ण कार्यकम दौरान मंच संचालन व्याख्याता श्री मुकूल शर्मा विशन उ०मा० शाला द्वारा की गई। साथ कार्यकम के समापन अवसर पर पुलिस परिवार की ओर से आभार उप निरीक्षक उमाशंकर पाण्डेय द्वारा व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना प्रभारी एवं कर्मचारी सहित मीडिया के प्रतिनिधि, सड़क सुरक्षा माह के सदस्य, तथा बड़ी संख्या में स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित बिलासपुर वासी उपस्थित हुये।