Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

दुखद खबर।कतियापारा, दयालबंद के एक मकान में लगी आग,एक बच्चे और एक महिला की हुई मौत

बिलासपुर। अभी अभी मिली जानकारी के अनुसार कतीयापारा, शिखा वाटिका के पास एक रिहायशी मकान में शाम लगभग 6:45 पर आग लग गई।

जिसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलवाया गया । मौके पर फायर ब्रिगेड द्वारा.
रेस्क्यू कार्य चला कर एक महिला व एक बच्चे को बाहर निकल गया। जिन्हें इलाज के लिए तत्काल अपोलो अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों की मृत्यु हो गई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच एवं आसपास के लोगों से पूछताछ में मकान मालिक रोमी कश्यप के द्वारा थिनर बनाने के लिए घर मे तारपीन तेल रखने के कारण आग तेजी से फैलने की जानकारी मिली है। विस्तृत निरीक्षण एवं जांच के लिए इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर को सूचित किया गया है।