Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

ग्राम सेलर में असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग को तोड़ा, पुलिस ने किया दो संदिग्धों को गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा में शिवलिंग की हुई पुनर्स्थापना, गांव वाले हुए खुशी

बिलासपुर। एक तरफ समूचा विश्व हिन्दुओ का महापर्व हिन्दू नववर्ष व नवरात्र का पर्व बड़े ही उत्साह से मना रहाथा।

वही बिलासपुर से कुछ किलोमीटर की दूरी में स्थित सेलर गाँव मे कुछ सामाजिक तत्वों के द्वारा मंदिरों के शिवलिंग में तोड़ फोड़ की गई थी। जिसे देखकर हिंदू बेहद आहत हुए और देखते ही देखते लोगो में आक्रोश फैल गया ।

लेकिन मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस गांव पहुंची और मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। वही पुलिस की सुरक्षा में शिवलिंग की पुनर्स्थापना की गई है। जिससे गांव के लोग खुश हुए और मामला शांत हुआ।

हिंदू धर्म के ध्वजवाहक धनंजय गिरी गोश्वामी ने इस घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। वही इस घटना की कड़ी निन्दा करते हुए कहा की हिंदू समाज इस तरह की घटना को बर्दास्त नही करेगा।