Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

सुदीप श्रीवास्तव ने नामांकन फार्म खरीदा,वे चुनाव लड़ते है तो कांग्रेस प्रत्याशी की बड़ सकती है मुश्किलें

बिलासपुर। अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव ने आज अपने समर्थको के साथ कलेक्टर्ड पहुंच कर बिलासपुर लोकसभा के लिए नामांकन फार्म खरीदा।

इस दौरान सुदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों बड़ी राजनीतिक पार्टियों ने बिलासपुर का अपमान कर बाहरी लोगों को प्रत्याशी बनाया हैे। क्या बिलासपुर में इन्हे कोई योग्य प्रत्याशी नही मिला। ये बिलासपुर की जनता का अपमान है।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर को आज तक जो कुछ मिला जनता के संघर्ष से मिला है। यहां के जनप्रतिनिधियों ने बिलासपुर के लिए कुछ नहीं किया। रेलवे जोन का आंदोलन हो, विश्वविद्यालय, एनटीपीसी सभी के लिए यहां की जनता को संघर्ष करना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि आज रायपुर, बिलासपुर से विकास में आगे निकल गया है। प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा शहर होने के वावजूद भी बिलासपुर अपने विकास में काफी पिछड़ा हुआ है। मैं चुनाव जितनें के लिए खड़ा हूं निश्चित ही बिलासपुर की जनता का प्यार मुझे मिलेगा।