
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने शहर के पॉश कॉलोनी में चल रहे सबसे बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने 05 महिला सहित 16 आरोपियों अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो कार, नकद व आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

सकरी पुलिस को सूचना मिली कि अमेरी गोकुल धाम के पास एक कालोनी में किराए के मकान में बड़ा सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। एक युवती स्कूटी लेकर अमेरी चौक नेहरू नगर रोड पर ग्राहक के आने का ईतजार करते हुए खड़ी हुई है।

सूचना पर उच्च अधिकारियों ने अलग अलग थानों की टीम बनाकर अमेरी चौक में दबिश देकर युवती को पकड़ लिया। कड़ाई बरतने पर उसने दलाल के कहने पर ग्राहक से मिलने आना स्वीकार की। उसको निशानदेही पर गोकुलधाम के पास किराए के मकान में दबिश देकर दलाल युवक सहित 4 युवतियों व युवकों को पकड़ा गया। उसके बाद अमेरी सांई अपार्टमेंट व आसमां सिटी में दबिश देकर युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। इस तरह पुलिस ने सरगना दलाल सहित 16 युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने दलाल की डिजायर कार व एक युवक की बलेनो कार जब्त कर थाने में खड़ी कर दी है।वहीं दलाल व युवतियों के पास से नकद व आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।
बहरहाल पुलिस दलाल, युवतियों व ग्राहक युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में लगी हुई है। पकड़े गए युवकों में शहर के अलावा कोरबा व अन्य जिलों के युवक है।
सूत्रों के मुताबिक दलाल पैकेज में बड़ी संख्या में कोलकाता, दिल्ली, कोरबा से युवतियों को बुलाकर सेक्स रैकेट चला रहा था। बताया जा रहा है कि ये युवतियां एक सप्ताह में 50 हजार रुपए कमा लेती थीं।
दलाल महीने भर में युवतियों को वापस भेजकर दूसरी कार्ल गर्ल को बुला लेता था। पकड़ा गया दलाल मोबाइल के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर उनके बताए गए जगहों पर अपने कार व अन्य वाहनों से युवतियों को भेजता था।
बताया जा रहा है कि दलाल काफी समय से शहर के आउटर की कालोनी में किराए के मकान से बड़ा सेक्स रैकेट चला रहा था। पकड़े जाने के बाद दलाल के मोबाइल पर लगातार ग्राहकों व काल गर्ल के फोन आ रहे थे। उसके आधार पर पुलिस ने अलग अलग स्थानों में दबिश देकर युवतियों व युवकों को पकड़ा है।
0पकड़े गए आरोपियों के नाम :
01. रूखसार अहमद उर्फ जावेद पिता सलीम अहमद निवासी गोकुल पार्क कालोनी घुरू थाना सकरी, बिलासपुर
02. नाजिर अंसारी पिता जानीवाकर पता 02 फ्लोर सांई विहार अपार्टमेंट अमेरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर
03. चंदन कुमार सोनी पिता सीता राम सोनी पता सरजू बगीचा मसानगंज थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
04. अजय कुमार चेकल पिता चंद्रमोहन चेलक पता बगीचा पारा अमेरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर
05. गौरव चौबे पिता राजेन्द्र चौबे पता सांई विहार अपार्टमेंट अमेरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर
06. दिनेश चंद्रा पिता उत्तम चंद्रा पता मुड़ापार बिलासपुर
07. तामेश्वर चंद्रा पिता कैलाश प्रसाद चंद्रा पता 159 जमनी पाली साडा दरीं जिला कोरबा
08 विकास अग्रवाल पिता प्रेम अग्रवाल पता 146 सरदार पटेल नगर थाना दरीं जिला कोरबा
09. सतीश गौतम पिता व्ही डी गौतम पता साडा कालोनी एम आई जी 02 जमनी पाली थाना दर्री जिला कोरबा
10. अफजल हुसैन पिता अली हुसैन पता शिवम विहार कालोनी सरकंडा बिलासपुर
11. दीपक ठाकुर पिता पवन ठाकुर पता 05 पांचली विहार राजकिशोर नगर सरकंडा बिलासपुर
12. मधुबाला बर्मन पिता जयपाल बर्मन पता लाटा थाना जरहागांव जिला मुंगेली
13. रेखा कुर्रे पति राम सिंह कुरें पता पलानसरी कबीरधाम
14. लक्ष्मी चंद्रा पति दिनेश चंद्रा पता 21 सांई विहार अपार्टमेंट अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
15. गीता शर्मा पति दीपक शर्मा पता सुचित्रा विहार कालोनी मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
16. शांता गंधर्व पति अर्जुन गंधर्व उम्र 54 साल पता आसमा कालोनी थाना सकरी बिलासपुर।
0पुलिस की टीम जिसने रेड की कार्यवाही की।
नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन उमेश प्रसाद गुप्ता, निरीक्षक अभय सिंह बैस थाना प्रभारी सकरी, महिला निरीक्षक भारती मरकाम थाना प्रभारी सिरगिट्टी, स.उ.नि हेमन्त आदित्य, जीवन साहू, गणेश राम महिलांगे , कृष्ण कुमार यादव थाना सकरी, महिला प्र.आर रीना प्रधान थाना सिरगिट्टी, आर 0 413 राजेश नारंग, आर 0 534 देवेन्द्र दुबे, महिला आर0 1144 प्रीति वर्मा थाना सिविल लाईन, आर0 1419 संजय बंजारे, 1264 मालिक राम साहू, महिला आर० 285 दुर्गा ओगरे एवं महिला आर0 1015 मिथलेश पावले आदि की इस कार्यवाही में विशेष भूमिका रही है।