Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

बिग ब्रेकिंग। आरआई संतोष देवांगन को 1 लाख रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

बिलासपुर। सीमांकन करने के एवज में 1 लाख रिश्वत लेते आरआई संतोष देवांगन को आज एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

दोपहर 12:30 बजे एसीबी अपने 09 लोगो की टीम के साथ तहसील कार्यालय पहुंची। जहा पीड़ित से आरआई संतोष देवांगन जैसे ही उनके जमीन के सीमांकन करने के एवज में 1 लाख रुपए रिश्वत के तौर पर लिया एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दे कि किसान अपनी जमीन का सीमांकन करवाना चा रहा था जिसके एवज में आरआई संतोष देवांगन ने 01 लाख रूपयो की मांग की थी । जो देना किसान के बस की बात नही थी। अंततः उसने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी।

आरआई ने उसे पैसे लेकर शुक्रवार को तहसील कार्यालय बुलाया था। किसान इसकी सूचना एसीबी को दी। एसीबी अपने 9 लोगो की टीम के साथ तहसील कार्यालय पहुंची। जहा पहले किसान आरआई के कार्यालय पहुंचे और उसने रिश्वत की मांगी हुई रकम 1 लाख रुपए दिया। जैसे ही आरआई ने किसान से 01 लाख रुपए रिश्वत के तौर पर लिया एसीबी की टीम ने उसे पैसों के साथ धर दबोचा। फिरहाल एसीबी की आगे की कार्यवाही जारी है।