
बिलासपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्यवाही के बाद अब आरआई संतोष देवांगन को कलेक्टर द्वारा आज निलंबित कर दिया गया है ।
जमीन का सीमांकन के एवज में 01 लाख की रिश्वत लेते कल जून बिलासपुर के प्रभारी आरआई संतोष देवांगन को एसीबी की टीम ने रंगे हाथो पकड़ा था। जिसके बाद आज कलेक्टर ने सिविल सेवा आचरण का उल्लंघन के नियमानुसार उनके विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की है।
