Loading ...
बिलासपुर

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिविल लाइन सीएसपी कार्यालय सहित विभिन्न थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

बिलासपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर संकल्प जनकल्याण समाज सेवा संघ एवं पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन के द्वारा शहर के विभिन्न थाना परिसरों में वृक्षरोपण किया गया।

जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार गुप्ता, एडिशनल एसपी लहरे, सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य सहित सभी थानो के प्रभारी भी शामिल हुए ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संकल्प जनकल्याण समाज सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलदार सिंह खूंटे, दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बीपी जायसवाल, प्रदेश मीडिया सचिव एस ए कलीम, प्रदेश सलाहकार प्रदीप कुमार राय, जिला महासचिव प्रियंका साहू वहीदा बेगम एवम पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन के सचिव चंचल सलूजा, यूथ फॉर नेशन की प्रतिज्ञा सिंह उपस्थित रहीं।