Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू ‘आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय’ के राज्यमंत्री बनाए गए

बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद तोखन साहू को मोदी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया है। उन्हें आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

यह मंत्रालय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के पास है। सोमवार शाम 6:30 बजे मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के विभागों का बटवारा हुआ। जिसमे बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से पहली बार सांसद चुन कर आए तोखन साहू को आवास एवम शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय का केंद्रीय राज्यमंत्री की जवाबदारी दी गई है।

एनडीए सरकार के 71 मंत्रियों ने रविवार को देश के राष्ट्रपति ने शपथ दिलाई थी। जिसमे 30 कैबिनेट मंत्री और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री के रूप में शपथ लिया था।