Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

ब्रेकिंग न्यूज। डीएलएस कॉलेज के पास स्थित मां भवानी ज्वेलर्स में 20 लाख की हुई उठाई गिरी,पूरी घटना सीसीटीवी में कैद , सरकंडा पुलिस एवम साइबर सेल की टीम जांच में जुटी

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर,डीएसएल कॉलेज के पास स्थित मां भवानी ज्वेलर्स में आज सुबह 12 बजे अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा लगभग 20 लाख की ज्वैलरी की उठाई गिरी की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 12 बजे के आसपास मां भवानी ज्वैलरी दुकान के मालिक जवाहर प्रसाद सोनी अपनी दुकान खोलने आ कर दुकान के आस पास गंदगी देखकर वह साफ सफाई में जुटे हुए थे। इसी दौरान बाइक में 3 अज्ञात लोगो ने उनके दुकान की पूरी ज्वैलरी जो एक थैला में रखकर दुकान खोले के लिए घर से लेकर आए हुए थे अज्ञात चोरी ने उड़ा ले गए।

दुकान मालिक को जब इसकी जानकारी हुई तब तक चोर दुकान की ज्वैलरी लेकर फरार हो चुका था। हालाकि इस उठाईगिरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गईं है।

मामले की जानकारी होने पर सरकंडा थाने की पुलिस एवम साइबर सेल की टीम जांच में जुटी हुई है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने कहा की घटना की जानकारी के बाद पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी गई है तथा सीसीटीवी फुटेज के मध्यम में जांच जारी है।