Loading ...
बिलासपुर

चिल्हर दो – चार गोलीयां नहीं दे रहे कुछ दवा दुकानदार,मरीज गोली का पूरा पत्ता लेने को है मजबूर, जिला प्रशासन से की गई शिकायत

बिलासपुर। आज आम जनता महंगी स्वास्थ्य सेवाओं से परेशान है। कई बार माध्यम वर्गीय परिवार का अपने परिवार के महंगे इलाज में घर खेत तक भी बिक जा रही है ।

ऐसे में कुछ दवाई दुकानदारो के द्वारा मरीजों को चिल्हर 2- 4 टैबलेट देने से मना किया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि आपको पूरी स्ट्रिप में से 2- 4 गोलियां काट कर नहीं दी जा सकती आपको गोली की पूरी स्ट्रिप अर्थात पत्ता ही लेना पड़ेगा। जो कि 10 या 20 गोलियों की आती है वह पूरी लेनी पड़ेगी।

आज महंगाई के इस दौर में हर चीज महंगा हो गई है। जिसमे स्वास्थ्य सेवाएं भी शामिल है। गरीब माध्यम वर्गीय परिवार के किसी एक व्यक्ति की भी तबियत खराब हो जाती है तो उसे कर्ज लेकर उसका इलाज कराना पड़ता है। कभी कभी तो उसे अपनी पुरखौती जमीन बेचने को मजबूर होना पड़ जाता है। ऐसे समय में कुछ मेडिकल दुकानदारो के इस रवैया से मरीज एवं उनके परिवार वालो पर बेवजह आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

उसे चिल्हर 2 गोली की जगह 20 गोलीयो का पत्ता लेने को मजबूर किया जा रहा है। जिसे किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता।

इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता पवन गोयल ने जिला प्रशासन, ड्रग इंस्पेक्टर एवं ओषधि संघ से इस संबंध में लिखित शिकायत कर जनहित में तत्काल उचित कदम उठाने की मांग की है।

अब देखना होगा इस शिकायत के बाद आम जनता के हित में जिला प्रशासन क्या कदम उठाती है।

“डॉक्टर की प्रीसक्रिप्शन से ज्यादा गोली या दवा लेने कोई भी दुकानदार किसी मरीज को बाध्य नहीं कर सकता । शिकायत मिलने पर संबंधित दवाई दुकानो पर कार्यवाही की जाएगी.”

रवि गंदले,ड्रग इंस्पेक्टर