बिजली दर की वृद्धि एवं कटौती के विरुद्ध में आज कांग्रेस का सभी ब्लाकों में एक दिवसीय धारणा प्रदर्शन

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सभी ब्लाकों में बिजली दर में वृद्धि और अघोषित कटौती के विरोध में आज एक दिवसीय धरना -प्रदर्शन किया जाएगा ।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक सरप्लस बिजली उत्पादन वाला राज्य है ,जो देश के कई राज्यो को बिजली आपूर्ति करता है पर आज छत्तीसगढ़ की गरीब जनता खुद हाथ पंखा चला रही है,
छः माह पूर्व छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन हुआ और बिजली विभाग साय सरकार की नियन्त्रण से बाहर हो गया ,दिन में कई कई बार बिजली गुल होना एक आम बात हो गई है , उसके ऊपर सरकार द्वारा प्रति यूनिट बिजली की दरों में वृद्धि करना जनता के साथ न इंसाफी है।
अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व भूपेश सरकार ने 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल लेती थी ,और नियमित बिजली आपूर्ति हो रही थी पर अब दिन में कभी भी बिजली गुल हो जाती है ,जिससे कृषक, मरीज, स्टूडेंट, वृद्ध, महिलाये बिजली संकट से परेशान है ।
कांग्रेसजन धरना प्रदर्शन में शामिल होगें ।
•धरने का कार्यक्रम समय एवं स्थल•
1) ब्लॉक 01–
समय सुबह 11.00 बजे
स्थान -राजीव गांधी चौक
2) ब्लॉक 02–
समय दोपहर 12.00 बजे
स्थान – दयालबंद बिजली आफिस के सामने
3) ब्लॉक 03–
समय सुबह 11.00 बजे
स्थान- नूतन चौक सरकंडा
4) ब्लॉक04–
समय दोपहर 1.00 बजे
स्थान-तोरवा बिजली आफिस के सामने
धरना दिया जाएगा।