सेंट जोसेफ स्कूल के टीचर ने 7 वी क्लास के मासूम छात्र को बेरहमी से पीटा

बिलासपुर। सेंट जोसेफ स्कूल के एक टीचर द्वारा 7 वी क्लास के बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट करने का एक बेहद अमानवीय घटना सामने आई है।
स्कूल में 7 वी क्लास में पढ़ने वाला छात्र सक्षम गोयल ने बताया है कि स्कूल में पढ़ाने वाला टीचर अर्पण के द्वारा उसके साथ बेहरहमी से मारपीट की गई है। उसके पीठ को लगातार मुक्के से मारा गया है जिसके निशान भी बच्चे ने दिखाए। वही इस मारपीट से बच्चे को अंदरूदी चोट भी आई है, साथ ही बच्चा बेहद डरा हुआ है।
जब इस घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन व मीडिया कर्मी स्कूल पहुंचे तो स्कूल प्रबंधन अपनी गलती मानने के बजाय मीडियाकर्मियों से हुजज्जतबाजी करने लगी।
वही स्कूल की प्रिंसिपल मारपीट की घटना होना स्वीकार तो कर रहे है लेकिन स्कूल प्रबंधन किसी भी तरह दबाव बनाकर इस पूरे मामले को दबाने के प्रयास में जुटा हुआ है।
वही जब इस घटना के संबंध में तारबाहर टीआई गोपाल सतपथी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि घटना की खबर मिली है लेकिन जब तक इस घटना की कोई लिखित शिकायत नही मिलती है ,तब तक वे कोई कार्यवाही नहीं कर सकते।